जेई की रोकथाम को गठित हो समन्वय समिति
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेई की रोकथाम को समन्वय समिति गठित करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जापानीज इंसेफ्लाईटिस/एक्यूट एंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम पर प्रभावी नियंत्रण और रोग का त्वरित एवं सही उपचार, सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस रोग की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्रवाई करना आवश्यक है इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तथा आवश्यक गाइड लाइंस के लिए विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारण किए जाने के संबंध में जनपदीय स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समितियों को गठन किया जाना है जो जेई/ऐईएस रोग की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करेंगीं।