फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल प्रशभनपत्रों में भी 68 सौ ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरल प्रश्नपत्रों में भी 68 सौ ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सरकार की नकलविहीन परीक्षा कराने की मुहिम का असर लगातार देखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि सरल प्रश्नपत्रों में भी शुक्रवार को 6847 बच्चों ने परीक्षा देने का साहस नहीं जुटाया।
सरकार ने इस बार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अनेक नए हथकंडे अपनाए। सीसीटीवी कैमरों के बीच हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में अभी तक जिले से किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। इसी का असर है कि बिना पढे़ परीक्षा उत्तीर्ण करने की मंशा में पाले छात्र सरल प्रश्नपत्रों में भी नहीं बैठ रहे हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के चित्रकला की परीक्षा थी। जिसमें 40549 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 35235 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 6314 अनुपस्थित रहे। इंटर के इतिहास द्वितीय प्रश्नपत्र में 513 व जलवायु परिवर्तन विषय की परीक्षा में 520 में से 20 छात्र अनुपस्थित रहे। शुक्रवार की परीक्षा में भी जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं कृषक इंटर कॉलेज रामपुरभगन में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सीटिंग प्लान गड़बड़ पाए जाने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। सुबह की परीक्षा में निरीक्षण के समय इस परीक्षा केंद्र पर एक कक्ष में एक ही विद्यालय के छात्र पाए गए थे।
विज्ञापन


गलत पेपर खुलने के मामले में केस दर्ज
रुदौली तहसील के अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज रानीमऊ में गुरुवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र खुलने के मामले में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी व अन्य के खिलाफ पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ पटरंगा बृजेश सिंह ने बताया कि डीआईओएस डॉ राजेश कुमार आर्य की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी उदय सिंह यादव व अन्य के खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज रानीमऊ परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जबकि यहां दो कक्षों में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र वितरित किया था। जानकारी होने पर तत्काल प्रश्नपत्रों को वापस लेकर परीक्षार्थियों को प्रथम प्रश्नपत्र वितरित किया गया। मामले की शिकायत होने पर एसडीएम रुदौली पंकज सिंह ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच-पड़ताल किया था। डीआईओएस डॉ राजेश कुमार आर्य ने बताया कि लापरवाही से गलत प्रश्नपत्र वितरित किया गया था। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा
बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण में कई विद्यालयों में खामियां मिलने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। गुरुवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली मिल्कीपुर में निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या 9, 10, 11, 12 में एक ही विद्यालय के बच्चे पाए गए। कृषक इंटर कॉलेज रामपुरभगन में शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा में सीटिंग क्षमता गड़बड़ पाई गई। यहां फर्जी पंजीकरण का मामला भी सामने आया। पंचम प्रसाद इंटर कॉलेज परसवां महोला में सीटिंग प्लान गलत रहा। वहीं राज माधव इंटर कॉलेज पिपरी में कक्षों में अंधेरा रहा और खिड़कियां बंद थी। खिड़की खुलवाने पर जाली नहीं पाई गई। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार आर्य ने नोटिस भेजी है व समस्त व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें