अयोध्या। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र में जो कहा था, वह सरकार पूरा कर रही है। राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। अयोध्या में रामलला की पूजा अर्चना चल ही रही है, जो संकल्प है वह पूरा होगा।
संकल्प पत्र के अनुसार ही राममंदिर का निर्माण होगा। वे सोमवार शाम तीन बजे अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में माथा टेका।
उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत रमेश दास से आशीर्वाद लिया। यहां पुजारी रमेश दास, राजूदास, हेमंत दास सहित अन्य संतों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर विधायक वेद गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे।