फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलत होना गर्व की बात-प्रो. मनोज दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलित होना गर्व की बात’
विज्ञापन

-सिंधी समाज ने आयोजित की गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सिंधी समाज फैजाबाद द्वारा कोहिनूर पैलेस में सिंधी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष (1967-2017) के उपलक्ष्य में ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में सिंधी भाषा का महत्व एवं स्नातक व परास्नातक स्तर पर इसकी उपयोगिता’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलित होना मेरे लिए गर्व की बात है। सिंधी के बाद अन्य भाषाओं को भी प्रारम्भ कराने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर से पधारे मुख्य सुरक्षा आयुक्त(आईजी- आरपीएफ) राजाराम भागवानी ने बताया कि सभी विकसित देशों में अपनी मातृ भाषा बोली जाती है। कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय में सिंधी का जो पाठ्यक्रम तैयार किया गया है उसमें आईएएस की पुस्तकें सम्मलित की गई हैं जिससे आईएएस परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री/उपाध्यक्ष उप्र सिंधी अकादमी अमृत राजपाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें