तहसील, ब्लॉक से साथ ही गांवों के विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण
फैजाबाद। शासन से जिले के नोडल अफसर के रूप में नियुक्त बाल विकास सचिव अनीता मेश्राम का दो दिवसीय दौरा 16 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शासन ने जिले के लिए नोडल अफसर के रूप सचिव बाल विकास को नियुक्त किया है। 20 अगस्त के पहले उनका जिले में कार्यालय निरीक्षण के साथ ही गांवों के विकास कार्य के निरीक्षण का कार्यक्रम तय था।
नोडल अफसर अपने दो दिवसीय दौरे पर 16 अगस्त को यहां पहुंचेंगी। वह मुख्यालय के किसी एक कार्यालय, किसी एक ब्लॉक कार्यालय के साथ ही गांवों के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। सूत्रों की मानें तो पूराबाजार व मसौधा ब्लॉक प्राथमिकता में हैं।
इसके साथ ही सभी विकासखंड के कम से कम दो गांवों को निरीक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। सोमवार को विकास भवन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने भी नोडल अफसर के 16 अगस्त से दो दिवसीय दौरे की बात कही है। बताया कि, कार्यालयों के निरीक्षण के साथ गांव का निरीक्षण प्रस्तावित है।