परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस कप्तानों को बैठक में दिए निर्देश
फैजाबाद। आईजी ने महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई और अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया कि, इन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को कठोर दंड दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें।
सोमवार को कैंप कार्यालय में आईजी विजय प्रकाश ने परिक्षेत्र ने समस्त जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक में अपराधों को लेकर समीक्षा की। इसमें उन्होंने अफसरों को महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
आईजी ने कहा कि, लूट व छिनैती की घटनाओं को पेट्रोलिंग करके रोकें। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व जनपदों में पंजीकृत गैंग, पुरस्कार घोषित अपराधियों, माफियाओं, मादक पदार्थ, पशु क्रूरता व वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें।
बैठक में एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सुलतानपुर अमित कुमार वर्मा, एसपीअमेठी पूनम व एएसपी अंबेडकरनगर ओमप्रकाश सिंह ने भाग लिया।