फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में हाइवे पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

सोहावल चौराहे पर सड़क पार कर रहा बुजुर्ग आया वाहन की चपेट में
फैजाबाद। कैंट थाना क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे काशीनाथ गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भी कई वाहनों ने शव को रौंद दिया। वहीं, सोहावल में बुजुर्ग की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।

रौनाही के विद्यापुर करेरू गांव निवासी दान बहादुर तिवारी (20) सोमवार रात बाइक से फैजाबाद जा रहा था। रास्ते में लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे काशीनाथ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दान बहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन


रात होने के कारण लोगों को काफी देर बाद हादसे का पता चला। इस बीच कई अन्य वाहन भी शव रौंदते हुए निकल गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा अष्ट कुमार तिवारी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। धन्नीपुर गांव निवासी हाशिम (70) मंदबुद्धि थे। मंगलवार की सुबह हाशिम सोहावल चौराहे पर ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी तेज रफ्तार में उधर से गुजरा एक वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हाशिम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रौनाही थाने के उपनिरीक्षक आईपी यादव ने बताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें