अयोध्या। मखौड़ा से 20 अप्रैल को श्रीअयोध्या धाम 84 कोसी परिक्रमा के बैनर तले शुरू हुई परिक्रमा रविवार देर शाम वापस रामनगरी पहुंची।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गयादास ने बताया कि रात्रि विश्राम के उपरांत परिक्रमा का जत्था 13 मई की सुबह रामकोट की परिक्रमा कर सीताकुंड पहुंचेगा, जहां पूजन का कार्यक्रम होगा। 14 मई को भंडारे के उपरांत संतों की विदाई होगी।
बताया कि 19 अप्रैल को नरोत्तम भवन रायगंज से निकली परिक्रमा 20 को मखौड़ा पहुंची, जहां पूजन अर्चन के बाद परिक्रमा का शुभारंभ हुआ।
22 दिनों की यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों से होकर परिक्रमा रविवार की शाम अयोध्या पहुंची और सरयू तट पर पूजन अर्चन कर स्नान किया।
बताया कि इस दौरान कई साधु संतों की तबीयत खराब हो गई है, प्रशासन द्वारा चिकित्सा व्यवस्था के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। सोमवार की सुबह साधु संत रामकोट की परिक्रमा करेंगे।