फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के कैंपस कोर्सों में गरीबों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस कोर्सों में गरीबों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने नए सत्र से गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर सराहनीय कदम उठाया है। कैंपस में चल रहे कुल 42 कोर्सों में अब गरीबों की शिक्षा बिल्कुल मुफ्त होगी। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से फंड बनाया गया है। विद्यार्थियों को अपनी तहसील से आय प्रमाण पत्र देने के साथ पारिवारिक इतिहास बताना होगा। जिस पर विवि की कमेटी विद्यार्थियों की फीस माफी व फीस वापसी का निर्णय लेगी।

अवध विवि के कैंपस में इससे उच्चशिक्षा, तकनीकी, साइंस, प्रबंधकीय व व्यावसायिक कुल 42 कोर्सों का संचालन होता है। विवि प्रशासन पिछले वर्ष से गरीब विद्यार्थियों को फ्री शिक्षा दिए जाने पर मंथन कर रहा था। इसे लेकर पिछले वर्ष सत्र की शुरुआत से पहले गरीब विद्यार्थियों के संबंध में कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्ताव आया था लेकिन उस समय अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था।
विज्ञापन


इसमें एक फंड की स्थापना की जानी थी, जिससे विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की जा सके। इस वर्ष विवि ने फिर से गरीब विद्यार्थियों को फ्री शिक्षा दिए जाने पर मंथन करते हुए पुअर ब्वायज फंड की व्यवस्था की। यह प्रस्ताव इस वर्ष फिर से विवि के कार्यपरिषद की बैठक में आया। जिस पर कुलपति समेत सभी सदस्यों की सहमति के बाद नियमावली बनाने के निर्देश दिए गए।

अब नियमावली बनकर तैयार हो गई है। विद्यार्थियों को फीस माफी व फीस वापसी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा गरीब विद्यार्थियों से फीस माफी व फीस वापसी के लिए प्रार्थना पत्र लिया जाएगा। तहसील प्रशासन से बना आय प्रमाण पत्र के साथ पारिवारिक पृष्ठ भूमि की बातें भी जानी जाएंगी।

फीस वापसी के लिए यह भी शर्त तय की गई है कि किसी भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों से फीस वापसी न हुई हो। फीस के अलावा गरीब विद्यार्थियों को पुस्तकों में भी छूट सहित अन्य विवि की ओर से मिलने वाली सुविधाओं में छूट दिए जाने की योजना है। विवि की ओर से गरीब विद्यार्थियों के लिए बनाई गई यह योजना जुलाई के नए सत्र से लागू होगी।
विज्ञापन


प्रति कुलपति, अवध विवि प्रो. एसएन शुक्ल ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए पुअर ब्वायज फंड का निर्धारण किया गया है। इसमें गरीब विद्यार्थियों के प्रार्थना पत्रों पर विचार कर फीस व अन्य सुविधाओं को माफ या छूट दिए जाने की योजना है। यह जुलाई से शुरू होने वाले नए से लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें