फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.67 करोड़ से ऊर्जीकृत होंगे 2 हजार 573 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
1.67 करोड़ से रोशन होंगे 2573 विद्यालय
विज्ञापन

अयोध्या। मतदान से पहले मंडल के 2573 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को रोशन किया जाना है। यहां अभी तक बिजली कनेक्शन ही नहीं था। इसके लिए चुनाव अयोग के निर्देश पर शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है।

पूरे मंडल के लिए 1.67 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रति कनेक्शन के लिए 6500 रुपये खर्च होना है। हालांकि इसके पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के मतदान केंद्र बने स्कूलों में बल्ब व पंखे के लिए प्रबंध समिति को धनराशि आवंटित की थी।
विज्ञापन


मंडल में मतदान की तैयारियां शासन स्तर पर की जा रही हैं। इसकी निगरानी के जिले व मंडल की टीमें लगातार कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर आख्या शासन को प्रेषित कर रही हैं। यही हाल पोलिंग बूथों के ऊर्जीकरण का भी है।

मंडल में बने पोलिंग स्टेशनों में 2573 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों अभी तक ऊर्जीकृत नहीं हैं। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने सर्वे किया है। पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एस रघुवंशी ने कहा कि कि कोई भी कनेक्शन क्रिटिकल जोन में नहीं है।

किसी भी पोलिंग स्टेशन पर इंफ्रा की आवश्यकता नहीं है। सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आसानी से ऊर्जीकृत किया जा सकता है। इसके लिए जारी हुई धनराशि के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अब तक एक हजार के आसपास प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में को ऊर्जीकृत किया जा चुका है, शेष को ऊर्जीकृत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 06मई से पूर्व सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊर्जीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें