फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी रामलीला कलाकारों ने कहा अयोध्या में शीघ्र बने राममंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी रामलीला कलाकारों ने कहा अयोध्या में शीघ्र बने राममंदिर
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या शोध संस्थान के आमंत्रण पर प्रयागराज महाकुंभ में दो दिवसीय रामलीला का मंचन करने भारत आए सूरीनाम के प्रवासी भारतीय कलाकारों का सांस्कृतिक दल श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करने के लिए अयोध्या पहुँचा।

दल के सदस्यों ने गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। दल द्वारा दो व तीन फरवरी को प्रयागराज में रामलीला की प्रस्तुति की जायेगी। सूरीनाम रामलीला फाउंडेशन के प्रबंधक अमेरिका ने बताया कि उनके पूर्वज वाराणसी से जाकर सूरीनाम में बस गये थे।
विज्ञापन


कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के पहले दिन सीता स्वयंवर की प्रस्तुति होगी। पहले दिन की प्रस्तुति पूर्णतया हिंदी भाषा में व दूसरे दिन की भाषा सूरीनामी अर्थात हिंदी व भोजपुरी मिक्स भाषा में प्रस्तुति की जाएगी।

इससे पूर्व बुधवार देर शाम पहुंचे दल का अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने स्वागत किया गया। रामतीरथ ने बताया सूरीनाम से आए 11 सदस्यीय रामलीला दल ने बृहस्पतिवार को रामलला, हनुमानगढ़ी व कनकभवन के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन


दल में निर्देशक रामानंद तिवारी, कोआर्डिनेटर मनोज कुमार दरयाननी, अनीषा अनिरुद्ध, रुसली रामरूप, रनधीर सिंह, हरद्धार सिंह, महेंद्र प्रताप निड्डा, अंगदमनी सिंह, शीला कियोन सिंह, दर्शनी बडोई, शिवानंद राम शुक्ल, गोबियन अनिरुद्ध, चक्रधारी शर्मा व शैलेंद्र बडोई शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें