फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ होना जरूरी: डॉ.चैतन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ होना जरूरी
विज्ञापन

अयोध्या। श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में कृषि संकाय के तत्वाधान में ‘व्यक्तित्व के विकास में योग की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता योग गुरू डॉ. चैतन्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को फास्ट फूड से दूर रहने का सुझाव दिया तथा प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति पर कृषि संकाय के अध्यक्ष डॉ. आरआर यादव ने भी व्यक्तित्व विकास पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तिवारी, डॉ. राम कुमार, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, डॉ. दिलीप तिवारी, कार्यक्रमाधिकारी अमरजीत पांडेय आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें