फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया कांड के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। नारी संरक्षण गृह देवरिया में बच्चियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित हनुमानगढ़ी तिराहे पर एकत्र हुए आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘देवरिया कांड की सीबीआई जांच कराओ’, ‘नारी संरक्षण गृह नारी शोषण बन गए है’, ‘बच्चियों को इंसाफ दो’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांधी पार्क तक मार्च निकाला। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देवरिया, मुजफ्फरपुर (बिहार) कांड ने देश को शर्मसार किया है। नारी संरक्षण गृह अब नारी शोषण गृह बन गए है। इस दौरान यूके द्विवेदी, नदीम रजा, गायत्री मिश्रा, नगमा, पूजा त्रिवेदी, अशोक गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें