फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दर्जनों मकान ढहे, बुजुर्ग महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में 15 मकान ढहे, वृद्धा गंभीर
विज्ञापन

फैजाबाद। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए कहर बनती जा रही है। मंगलवार को बारिश के चलते मवई इलाके के चार गांवों में 15 लोगों के मकान गिर गए। बघेडी गांव में मकान के दीवार के मलबे में दबकर एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरे शुकुल मजरे बिहारा गांव में एक बछिया भी दीवार के मलबेे में दबकर घायल हो गई। शुकुल पुरवा मजरे बिहारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मवेशी के घायल होने की सूचना है। बारिश के चलते मवई के करीब 150 गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। जगह-जगह जलभराव भी समस्या का सबब बन गया है।
विज्ञापन

मवई के शुकुल पुरवा निवासी राम टहल यादव पुत्र भुसई का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। जिसमें कोई जनहानि तो नही हुई लेकिन घर में रखा अनाज भीग गया। गांव के राम ललक शुक्ल ने बताया की लेखपाल रामकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। बघेडी गांव में बुजुर्ग विधवा कूड़ा देवी के ऊपर रात में सोते वक्त अचानक दीवार गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला-गुहार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और एक निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया। वहीं ग्राम नौगवा डीह में मंतर प्रसाद, ननकऊ रावत, ननकऊ गुप्ता, राकेश, अशोक तथा जगपाल के कच्चे मकान बारिश अधिक होने के कारण भरभराकर गिर गये। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमानंद शुक्ला ने बताया कि अत्यधिक बारिश हो जाने के कारण मकान गिर गये हैं। मकान गिरने से लोगों के सामने रहने के लिये दिक्कतें हो रही हैं। सूचना पाकर हल्का लेखपाल शिवकुमार नौगवा डीह पहुँच कर मकान गिरने से हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें