फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से महज एक फीट नीचे बह रही सरयू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान से महज एक फुट नीचे बह रही सरयू
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले की 90 किलोमीटर सीमा में बहने वाली सरयू/घाघरा नदी की लहरें सोमवार को लाल निशान से मात्र एक फीट नीचे रिकॉर्ड हुई है। सरयू का जलस्तर 92.43 मीटर पर थम गया है। हालांकि अब अगर पानी गिरजा व शारदा बैराज से छोड़ा जाता है तो नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर और तबाही मचा सकता है। अभी नदी के किनारे बसे लोग घर-बार छोड़ बांध पर शरण लिए हुए हैं। कटान भी तेजी से हो रही है।
नदी में बढ़ते जल स्तर के बाद कछार में एक बार फिर से हलचल मच गई है। कछारवासी ऊंचे स्थान की शरण में जाने को मजबूर हैं। गिरजा व शारदा बैराज से लगातार तीन दिन पानी छोड़े जाने से सरयू के जल स्तर में वृद्धि होने का सिलसिला रविवार को 92.24 मीटर था। सोमवार को फिर प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से पानी दोहपर तक बढ़ा। फिर दोपहर एक बजे से सरयू 92.43 मीटर पर आकर ठहर गई है। हालांकि पहाड़ों पर हो रही वर्षा से सरयू में पानी बढ़ने का संभावनाएं समाप्त नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सरयू के बढ़ते जलस्तर से नदी का बहाव तेज होने के साथ नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ा है। साथ ही कछार में दहशत का माहौल है। जिन गांवों में पानी पहुंचने की आशंका हो गई है, वहां के लोग ऊंचे स्थल की शरण में जाना शुरू कर चुके हैं। रौनाही व एबी बंधे के कई गांव पहले से ही तटबंध पर आकर बस गए हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से कछार में नावों का इंतजाम सहित बाढ़ खंड की चौकियों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। केंद्रीय जल अयोग के जेई संजय कुशवाहा ने बताया कि सरयू का जल स्तर 92.43 मीटर पर ठहरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें