फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी विरोधी शत्रुओं के दमन के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचे जा रहे षड़यंत्रों का शमन एवं मोदी जी जीवन मूल्यों की सुरक्षा की कामना को लेकर सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का श्रीगणेश रविवार से हुआ। अनुष्ठान के संयोजक पंडित कल्कि राम ने बताया कि विश्व पटल पर मोदी जो को अध्यात्मिक अभेद्य कवच से अलंकृत करना है। जिससे वे सनातन धर्म समाज के भविष्य की सशक्त आधारशिला रखने में सफल हो सकें। कहा कि मोदी शासन में देश प्रगति कर रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारत की बढ़ती शक्ति व मोदी की लोकप्रियता से परेशान कुछ विरोधी शक्तियां तरह-तरह की कुचक्र रच रही हैं। विरोधी शत्रुओं के दमन के लिए यह अनुष्ठान शुरू किया गया है। अनुष्ठान में 27 ब्राह्मणों द्वारा नारायण कवच, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और द्वादशाक्षर महामंत्र का 16 लाख जप किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें