फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूल पर ताला, एक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूल पर ताला, एक को नोटिस
विज्ञापन

फैजाबाद। सोहावल में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान बुधवार से फिर शुरू किया गया है। पहले दिन जांच अधिकारियों ने तीन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में ताला लगाया जबकि एक विद्यालय को कारण बताओ नोटिस दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, उपनिरीक्षक जितेंद्र गुप्ता आदि ने बुधवार को सोहावल के चार विद्यालयों पर छापेमारी की और मौके पर पंजीयन व मान्यता न मिलने पर फ्यूचर पब्लिक स्कूल सोहावल चौराहा, एसडीएम पब्लिक स्कूल खेमकरनपुर, गौतम बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय साल्हेपुर निमैचा को बंद कराया गया। जबकि संजय गांधी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संजयगंज को कारण बताओ नोटिस दिया है। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि बंद कराये गये फिर खुले पाए गए तो एफआईआर दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें