फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जून तक चलाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह सात तक
विज्ञापन

फैजाबाद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह को लेकर बैठक हुई। बताया गया कि 31 मई से सात जून तक यह सप्ताह मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने डीआईओएस और बीएसए को विद्यालयों से 100 गज के अंदर तंबाकू एवं तंबाकू से संबंधित किसी अन्य उत्पाद का विक्रय न होने के निर्देश दिए। डीएम ने कई विभागों सूचना, माध्यमिक शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य नियंत्रण विभागों को तंबाकू मुक्त कार्यालय परिसर का प्रमाण-पत्र भी वितरित किया। साथ ही तंबाकू नियंत्रण विभाग के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को डाटा फीडिंग के लिए टैबलेट भी वितरित किए। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी द्विवेदी, डॉ. नानक सरन, नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण डॉ. अजय मोहन, क्षेत्रीय समन्वयक तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम दिलीप कुमार पांडेय, कई वरिष्ठ चिकित्सक व जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें