‘ मां के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं ’
फैजाबाद। मदर्स डे के मौके पर रविवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर माताओं को सम्मानित किया गया। कैंट स्थित महिला वृद्धाश्रम में सिंधु महिला परिवार की अध्यक्ष मुस्कान सावलानी ने कहा कि मां न होती तो दुनिया न होती। मां के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं।
कार्यक्रम में 40 वृद्ध महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर फल व बिस्किट वितरित किया गया। इस मौके पर सरिता मोटवानी, वर्षा वलेशाह, शांती नारंग, भारतीय खत्री, अमीषा काचेला मौजूद रहीं। अयोध्या धाम समिति द्वारा राठहवेली स्थित बहूबेगम यूनिटी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सूद ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनू कपूर व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. स्वदेश मल्होत्रा को सिक्योरिटी फॉर वूमेन की अध्यक्ष सुचिता भल्ला ने सम्मानित किया। इस मौके पर संजय महेंद्रा, श्वेता अग्रवाल, विनीता पांडेय मौजूद रहीं। वृद्धाश्रम, फलाहारी आश्रम, मनु कुंड के बगल, मोहल्ला मणि पर्वत अयोध्या में माताओं के सम्मान में उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगीता आहूजा सुमिष्ठा मित्रा, आशीष कौर, पाखी आदि मौजूद रहीं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांग पं. समरजीत ने मातृ दिवस के मौके पर नगर क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाली गरीब महिला को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अभिनव, अजय यादव, जोखू वर्मा, मनोज कुमार, राजेश मौर्या मौजूद रहे।