फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने किया फैजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फैजाबाद। रेल राज्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व सोमवार को लखनऊ मंडल की डीसीएम प्रथम ऋचा शर्मा ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल गोदाम, पार्सल, टिकट विंडों, रिजर्वेशन काउंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फैजाबाद सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचीं डीसीएम प्रथम ने फैजाबाद जंक्शन पर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मालगोदाम, पार्सल रूम, रिजर्वेशन काउंटर, टिकट विंडो आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद पेयजल के लिए लगी मशीन व खानपान के स्टालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ कमियां पाई गई है, जिनको दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय समेत अन्य रेल व जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें