फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मूल्यों के प्रति संवेदनशील हों युवा: प्रदीप खरे

विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत में छात्रों ने आयोजित की गोष्ठी
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘समाज में युवाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप खरे व वाणिज्य संकायाध्यक्ष, डॉ मिर्जा शहाब शाह ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप खरे ने कहा कि युवाओं में असीम सम्भावनाएं हैं। युवाओं को मानव मूल्यों के प्रति संवेदनशाील रहते हुए अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए, तभी देश व समाज का विकास होगा।
विज्ञापन


संगोष्ठी की मुख्य वक्ता राजनीति-शास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शुचिता पांडेय ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। वर्तमान में देश के पास सबसे अधिक युवा शक्ति है।

डॉ विनय कुमार सिंह, प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में छात्र धनंजय, देवांश पांडेय, गौरव सिंह एवं मीनाक्षी उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों हरिओम चतुर्वेदी, अमित सिंह, मीनाक्षी उपाध्याय, अभय श्रीवास्तव, हरिनारायण चतुर्वेदी सहित छात्रनेता नागेश प्रताप सिंह, शिवांशु तिवारी, रजनीश शर्मा, उत्तम सिंह, अंकित त्रिपाठी, अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें