फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप ने बढ़ाई दुश्वारियां, गर्मी से सभी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने झुलसाया
विज्ञापन

गर्मी से सभी बेहाल, बाजार में पसरा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। मौसम विभाग को रोजाना 10 मिमी तक प्री मानसूनी बारिश का अनुमान था, मगर अब मानसूनी बारिश के संकेत भी आगे बढ़ते दिख रहे हैं। 25 जून के बाद ही मानसूनी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
शहर की गलियों व बाजारों में रविवार को भीषण गर्मी से सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम नमी 83 व न्यूनतम 63 रिकार्ड की गई। दिन भर रविवार को पूरे शहर में दुकानें गुलजार रहती हैं, रमजान के माह में तो चौक से रिकाबगंज तक व फतेहगंज तक पहुंचना दूभर हो जाता है, लेकिन तेज धूप ने लोगों को घरों को कैद कर रखा है। दुकानदार दिन भर ग्राहकों का इंतजार ही करते रह गए। शुक्रवार को हुई चक्रवातीय बारिश के बाद से मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया था। तब से बादलों की आवाजाही लगी रही। उसी दिन सायंकाल से ही उमस शुरू हो गई थी। मौसम वैज्ञानिक अभी प्री मानसूनी चक्रवातीय बारिश का अनुमान जरूर लगा रहे थे, लेकिन दिन भर भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि प्री मानसूनी बारिश रोजाना 10-15 मिमी होनी चाहिए थी, मगर दो दिन से अनुमान गड़बड़ा रहा है। अगले दो-तीन दिन तक लगभग 10-10 मिमी वर्षा होने की संभावना है। मानसूनी बारिश में अभी विलंब है, वह 25 जून के बाद आ सकता है। इससे पहले प्री-मानसूनी बारिश से भी लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें