रामजन्मभूमि फिल्म का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई
अयोध्या। सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की ओर से अयोध्या मुद्दे पर बनाई गई फिल्म रामजन्मभूमि का विरोध करने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने की मांग हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की है।
शुक्रवार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म अयोध्या में भी रिलीज हो रही है। कुछ अराजकतत्व, राष्ट्र विरोधी, असामाजिक तत्व हिंदू भावनाओं के विपरीत हिंदू आस्था पर चोट कर रहे हैं।
अयोध्या का हिंदू समाज साधु-संत श्रीरामजन्मभूमि फिल्म को श्रद्धाभाव से देखना चाहते हैं। इस मौके पर विहिप के जिला संरक्षक रामलाल जायसवाल, हिंदू महासभा के मनीष पांडेय, धर्मसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे, हिंदु युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पवन मिश्र, शिवसेना के जिलाध्यक्ष संतराम पांडेय आदि मौजूद रहे।