पंचांग पूजन व सामूहिक यज्ञोपवीत 4 अप्रैल से
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की मोदहा में हुई बैठक में 16 वर्ष व इससे अधिक उम्र के ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीतव एवं पंचांग पूजन कार्यक्रम दर्शननगर के सूर्यकुंड में 4 व 5 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कृत आचार्य पंडित श्रीनारायण झा वैदिक अपने सहयोगी विद्वानों के साथ करेंगे। बैठक में विशिष्ट अतिथि परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी उपस्थित रहे। बताया कि 4 अप्रैल को पंचांग पूजन व प्रायश्चित कार्यक्रम, 5 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला संरक्षक पंडित रामअभिलाष पांडे, संचालन जिलाध्यक्ष पंडित दुर्गा प्रसाद आफत ने किया। बैठक में शोभाराम पांडे, अश्वनी तिवारी, रुद्र उपाध्याय, बांके बिहारी तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।