फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में 17160 व इंटर के 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित, एक शिक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल हिन्दी की 4678 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी, इंटर की बीमा सिद्धांत व व्यवहार सामान्य आधारिक विषय तथा द्वितीय पाली भी इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में अयोध्या में कुल 4678 परीक्षार्थी व इंटर के 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

इस दौरान मंडलीय सचल दल द्वारा निरीक्षण के दौरान गायत्री इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक को कार्य शिथिलता के कारण कार्यमुक्त करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया गया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना अनुसार प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में अयोध्या के 4678 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में इंटर के 34 परीक्षार्थी एग्जाम से दूर रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मनोज कुमार द्विवेदी की अगुवाई में मंडलीय सचल दल ने अयोध्या के बलदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवरा, देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली, पंडित केदार नाथ इंटर कॉलेज अगरबा, मनीराम यादव इंटर कालेज मजनाई, माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं मनीषा ओझा ने माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमोना, गायत्री इंटर कॉलेज दौलतपुर नउआ कुआं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायत्री इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहे एक शिक्षक को कार्य शिथिलता के कारण कार्यमुक्त करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया।


पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक अजय पाल सिंह ने बताया कि मांग के अनुसार बाहर के कक्ष निरीक्षक अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। बताया कि 23 बाहर के कक्ष निरीक्षक आना था लेकिन दो कक्ष निरीक्षक उपलब्ध हो पाए हैं। जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से डिमांड की गई है। परिषदीय स्कूलों के परीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


बीकापुर कस्बे में संचालित भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में बीकापुर खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार तैनात मिले। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 15 परीक्षकों की डिमांड की गई थी, जिसमें आठ उपलब्ध हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें