फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व कार में भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस व कार में टक्कर, चार लोगों की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयाग डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सरवनपुर जोहन निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र जयनाथ, अमित कुमार पांडे उर्फ रोहित पांडे (26) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम छितई का पुरवा जोहन पुलिस चौकी मोतीगंज बीकापुर, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (42) पुत्र विक्रम प्रताप सिंह निवासी हुसेपुर थाना पूराकलंदर व आशीष कुमार (28) पुत्र सोहनलाल निवासी करौंदिया निराला नगर सुल्तानपुर एक फाइनेंस कंपनी में सुल्तानपुर जिले में कार्य करते थे।
विज्ञापन


सभी बुधवार देरशाम एक कार में सवार होकर अपने सहकर्मी के यहां तारुन थाना क्षेत्र के पाली अचलपुर गांव में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय रात करीब एक बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट के सामने हाईवे पर प्रयागराज से अयोध्या आ रही प्रयागराज परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रामचंद्र सरोज, उप निरीक्षक विवेक राय, संदीप त्रिपाठी, रघुराज सिंह के अलावा क्षेत्र के निवासी श्रवन दुबे ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसेे लोगों को कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला और सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर पहुंचाया।

वहां चिकित्सक सतीश चंद्रा ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद वहां चिकित्सक ने अन्य दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और रमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जबकि दो अन्य मृतकों के शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल रामचंद्र सरोज ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो चुकी है। रात का समय होने के कारण सड़क सुनसान थी। बस में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। बस क्षतिग्रस्त होने से सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


दुर्घटना में मृतकों के परिवार में हादसे के बाद कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक रमेश कुमार गौड़ दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो गई थी, दो छोटी पुत्रियां चंचल 8 वर्ष तथा डिंपल 3 वर्ष है। दुर्घटना में मौत से उसके छोटे बच्चों व पत्नी गीतांजलि सहित परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित कुमार पांडेय की शादी दो वर्ष पहले हुई है। एक ही ग्राम पंचायत में हुई दो मौतों से गांव में सन्नाटा और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें