फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में उर्वरक की दो दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी में खाद की दो दुकानें निलंबित
विज्ञापन

अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बुधवार को बीकापुर तहसील में उर्वरकों की दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खामियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश के क्रम में बीकापुर तहसील के साधन सहकारी समिति पुहंपी पर छापेमारी की गई। इस दौरान सचिव अनुपस्थित मिले और चौकीदार हुबलाल बिना पॉश मशीन के वितरण करता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निषाद खाद भंडार पुंहपी पर विक्रेता टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। इसलिए दोनों दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के पेरई एवं शाहगंज में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण कर कृषकों को मौके पर मशीन एवं उर्वरक वितरण कराया गया। सभी को चेतावनी दी गई कि खाद मूल्य में किसी प्रकार की कालाबाजारी सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें