इकबाल अंसारी के आवास की सुरक्षा बढ़ी
अयोध्या। शिव सेना और विहिप के आयोजनों को देखते हुए अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुख्य मार्ग से आवास की तरफ जाने वाली सड़क को दोनों तरफ से बैरियर लगाकर सील कर दिया गया।
दोनों तरफ आरएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं और सिविल पुलिस भी तैनात है। अयोध्या में भारी भीड़ की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया।