फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी सीरियल ब्लास्ट में गवाही पूरी ,बहस 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी सीरियल ब्लास्ट में गवाही पूरी ,बहस 13 को
विज्ञापन

फैजाबाद। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में मंगलवार को बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई। अब इसमें बहस के लिए अगली पेशी 13 नवंबर नियत की गई है। अधिवक्ता जमाल अहमद ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य में हैदराबाद जेल में बंद असद उल्लाह अख्तर का 164 का बयान दाखिल किया गया। इस बयान में उसने फैजाबाद, वाराणसी व लखनऊ की कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट को खुद की ओर से करवाने का बयान दिया है। जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से लखनऊ सेशन कोर्ट के फैसले की सत्यापित प्रति दाखिल की गई। दोनों पक्षों की ओर से गवाही की कार्यवाही मंगलवार को समाप्त हो। गई अब मामले में बहस के लिए अगली पेशी 13 नवंबर नियत की गई है। ब्लास्ट के तीनों आरोपियों में से एक आरोपी को ही मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी के समक्ष पेश किया गया सुनवाई के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें