फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया के अयोध्या कूच ऐलान को लेकर प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन ने तोगड़िया के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। तोगड़िया को फिलहाल जिले की सीमा पर ही रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ एएचपी का आरोप है कि उनका कार्यक्रम लोकतांत्रिक है और शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। बावजूद इसके प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।
विज्ञापन


एएचपी का अयोध्या कूच कार्यक्रम रविवार को लखनऊ से शुरू होगा। सभी कार्यकर्ता लखनऊ से बाराबंकी पैदल समूह के रूप में पहुंचेंगे फिर वहां से वाहनों के काफिले के साथ 22 तारीख की सुबह अयोध्या पहुंचकर सरयू तट पर पूजन करेंगे। 23 को महंत रामचंद्रदास की समाधिस्थल पर संकल्प सभा का आयोजन कर राममंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे। इसके बाद रामलला का दर्शन करने की योजना है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री अंकुर अवस्थी ने बताया कि हमारा कार्यक्रम लोकतांत्रिक एवं शंातिपूर्ण ढंग से होगा उन्होंने दावा किया कि नियत तिथि पर हिंदू जनमानस देश के कोने-कोने से अयोध्या आएगा और राममंदिर निर्माण का संकल्प लेगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि रामलला का दर्शन करने को लेकर कोई रोक नहीं है लेकिन यदि शांतिभंग का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में धारा 144 पहले से लागू है इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। धर्मनगरी अयोध्या की शांति में खलल डालने का प्रयास करने वाले बख्शे नहीं जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें