फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौरा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। दशहरे के दिन खंडासा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ते-बिगड़ते बचा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे संप्रदाय विशेष के लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर मुर्गा काटकर उसे अपवित्र करने का प्रयास किया। आरोप है कि यह मांस बाद में एक धार्मिक शैक्षिक संस्थान में पकाया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल गया और लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज व पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने लोगोें को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

खंडासा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में सुबह गांव के उत्तर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास गांव निवासी शोएब एक मौलवी के साथ मुर्गा काट रहा था। उसी समय गांव की महिलाएं चबूतरे पर जल चढ़ाने पहुंच गईं। उन्होंने एक धार्मिक स्थल के पास मुर्गा काटे जाने की बात ग्रामीणों को बताई।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे, तब तक दूसरे संप्रदाय के लोग मुर्गा काटकर धार्मिक शैक्षिक संस्थान में चले गए। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज व पत्थरबाजी भी हुई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता, एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा, एसओ खंडासा अवनीश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने गांव के ही राम अमीरे की तहरीर पर गांव निवासी शाहबाद, शोएब व मौलवी निवासी मीरापुर रुदौली के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शाहबाद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज किया गया है। फरार मौलवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।

धार्मिक शैक्षिक संस्थान की मान्यता नहीं
प्रकरण के विवाद की जड़ बने धार्मिक शैक्षिक संस्थान के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इसकी मान्यता नहीं है और यह चंदौरा गांव में एक आवासीय भवन में चलाया जाता है। एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा ने बताया कि धार्मिक शैक्षिक संस्थान की मान्यता और कागजात के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। पूजा स्थल की सफाई करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें