दिल्ली में गूंजेगा हिंदुत्व व राम मंदिर का मुद्दा, आज रवाना होंगे संत
अयोध्या। राममंदिर को लेकर अयोध्या में एक तरफ जहां सियासत गर्म है तो वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी हिंदुत्व व राममंदिर मुद्दे को धार देने की कवायद तेज कर दी है। 5 अक्तूबर को विहिप के संयोजन में दिल्ली में होने जा रही संत उच्चाधिकार समिति की बैठक अहम होने वाली है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में पांच अक्तूबर को होने वाली संत उच्चाधिकारी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या से न्यास अध्यक्ष सहित अन्य संत बृहस्पतिवार को रवाना होंगे। बैठक में 29 अक्तूबर से सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई पर चर्चा होगी, कुंभ की ब्यूह रचना तैयार की जाएगी, संत धर्मससंद को लेकर मंथन करेंगे। रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला की गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।