फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया मणिपर्वत का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। सावन मेला 14 अगस्त से शुरू होकर एक पखवारे तक चलेगा। शनिवार की देर शाम आला अधिकारियों ने मणिपर्वत क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मणिपर्वत मेले के साथ ही रामनगरी के ऐतिहासिक सावन मेले का शुभारंभ होता है। इस दिन अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों से भगवान की शोभायात्रा निकल कर मणिपर्वत पहुंचती है जहां भगवान सीताराम को भक्त झूला झुलाते हैं।

शनिवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र व डीआईजी ओंकार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मणिपर्वत क्षेत्र का निरीक्षण किया। मणिपर्वत की सीढ़ियों पर जमी काई से हो रही फिसलन की समस्या दूर कर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें