फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद को मिली आठ खेलों मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद को मिली आठ खेलों की मेजबानी
विज्ञापन

फैजाबाद। फैजाबाद मंडल में स्कूली खेलों के आयोजन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सत्र 2018-19 का खेल कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंडलीय स्कूली खेलों में फैजाबाद को आठ, बाराबंकी, अंबेडकरनगर को पांच, सुल्तानपुर को चार व अमेठी को तीन खेलों की मेजबानी दी गई है। मंडलीय स्कूली प्रतियोगिता आठ अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक चलेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम के साथ निर्देश जारी किया है कि बिना आधार कार्ड किसी खिलाड़ी को प्रतिभाग न कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षकों को मंडल और राज्य स्तर पर गणवेश में टीम को प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मंडलीय खेल कार्यक्रम के अनुसार आठ अगस्त को 17 वर्ष बालक, बालिका नेहरू हॉकी प्रतियोगिता बाराबंकी में सब जूनियर 15 वर्ष बालक, जूनियर प्रतियोगिता सुल्तानपुर में आयोजित होगी। 13 अगस्त को फुटबाल 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालक/19 वर्ष बालिका प्रतियोगिता फैजाबाद में आयोजित होगी। 17 अगस्त को स्केटिंग 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका प्रतियोगिता अमेठी में आयोजित होगी। 19, 20 अगस्त, को कबड्डी प्रतियोगिता सुल्तानपुर में होगी। 28 अगस्त को तैराकी, डाइविंग वाटरपोलों 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका, बास्केटबॉल बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता फैजाबाद में आयोजित होगी। 29 अगस्त को ताईक्वांडो की प्रतियोगिता फैजाबाद में आयोजित होगी। एक सितंबर को बाराबंकी में हॉकी 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका/बालक और 3 सितंबर को सुल्तानपुर में हाकी 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका/बालक प्रतियोगिता आयोजित होगी। आठ सितंबर को अंबेडकरनगर में भारोत्तोलन की प्रतियोगिता होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर के बीच अमेठी में होगी। टीटी और बैडमिंटन की प्रतियोगिता 18 सितंबर को फैजाबाद में खेली जाएगी। 20 सितंबर को तीरंदाजी प्रतियोगिता बाराबंकी में, 3 से 6 अक्तूबर के मध्य क्रिकेट अंडर 14 वर्ग फैजाबाद, 17 वर्ष सुल्तानपुर अैर 19 वर्ष की बाराबंकी में होगी। कुश्ती की प्रतियोगिता 6 अक्तूबर को अंबेडकरनगर में बालक और फैजाबाद में बालिका वर्ग में आयोजित होगी। 12 अक्तूबर को फैजाबाद में हैंडबॉल प्रतियोगिता, 20 अक्तूबर को अमेठी में राइफल शूटिंग प्रतियोगिता, 22 अक्तूबर को अंबेडकरनगर में बॉक्सिंग और 29 अक्तूबर को बाराबंकी में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें