फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर आए एक शिक्षक ने तीन वर्ष से वेतन न मिलने के कारण 19 जुलाई से शिक्षा भवन पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक अजय कुमार ने उच्चाधिकारियों को दिए पत्र में लिखा है कि 16 दिसंबर 2008 को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद से चयनित होकर आने पर उसे तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने सेठ द्वारिका दास मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल मोतीनगर में कार्यभार ग्रहण कराया और जुलाई 2015 तक वेतन भुगतान किया। आरोप है कि अगस्त 2015 से उसे कार्यमुक्त कर बिना किसी कारण के वेतन भुगतान रोक दिया गया। शिक्षक का कहना है कि मौजूदा समय में ये पद रिक्त है लेकिन उसे ज्वॉइन नहीं कराया जा रहा है। साथ ही तीन वर्ष से वेतन ना मिलने से उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है। शिक्षक का कहना है कि आमरण अनशन की सूचना उसने सहायक शिक्षा निदेशक माध्यमिक से लेकर जिले व प्रदेश के उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री तक को प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें