फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाहियों को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। वारंटियों की तलाश में गए बीकापुर कोतवाली के दो सिपाहियों की पिटाई कर बाइक और मोबाइल छीन लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपियों से पुलिसकर्मियों से छीना गया मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद कर ली गई है। जांच अधिकारी चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी फिरतू यादव ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद इनायत नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी बृजेश यादव, शैलेंद्र यादव तथा कुचेरा बाजार निवासी मोहम्मद एजाज तथा मोहम्मद मोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। चारों आरोपियों के पास से सिपाही की छीनी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। ध्यान रहे कि रविवार शाम बीकापुर कोतवाली में तैनात सिपाही धीरेंद्र मिश्रा तथा विनय कुमार यादव तेंदुआ माफी गांव में वारंटियों के तामिल तथा तलाश में गए थे। वहां आवासीय कॉलोनी से चार युवकों ने उनके हमला बोल दिया तथा सिपाही विनय कुमार यादव का मोबाइल भी छीन लिया। दोनों सिपाही अपनी जान बचाकर अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें