जिले में पांच जून तक निषेधाज्ञा लागू
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में पांच जून तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा विभिन्न धार्मिक और राजनैतिक संगठनों, संस्थाओं आदि से किए जाने वाले धरना, प्रदर्शन, जुलूस, मार्च, पदयात्रा इत्यादि से शांति भंग होने की आशंका में लागू की गई है। डीएम ने बताया कि इसके साथ ही बिगहेड एवं थाई मांगुर मछलियां, जो कि स्वास्थ्य एवं जलीय जीवों के लिए हानिकारक है, का जनपद में उत्पादन, विपणन एवं मत्स्य बीज आयात प्रतिबंधित किया गया है।