फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की जगह छोड़कर बनाएं राममंदिर हमें एतराज नहीं : हाजी महबूब

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद की जगह छोड़ बनाएं राममंदिर, हमें एतराज नहीं : हाजी महबूब
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या मामले के पक्षकार हाजी महबूब ने बुधवार को कहा कि यदि मस्जिद की जगह छोड़कर हिंदू भाई राममंदिर बनाना चाहते हैं तो हमें कोई ऐतराज नहीं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। हमारी कौम व उलेमा यह निर्णय लेे चुके हैं, मैं उस पर कायम हूं। उन्होंने श्रीश्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब तक जितने लोग आए, उनमें श्रीश्री बेहतर हैं। यदि वे अच्छा काम करना चाहते हैं तो हम उनके साथ हैं।
अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए हाजी महबूब ने कहा कि मुस्लिम लीडर ओवैसी आज कल कहते फिर रहे हैं कि मैं उनके साथ हूँ। लेकिन मैं उनके साथ नहीं हूं। मैं उसके साथ हूं जो ईमानदारी से इस मसले को हल करना चाहता है। मैं नहीं चाहता कि 1992 की घटना की पुनरावृत्ति हो। ओवैसी साहब जो भी कह रहे हों, वे पहले अयोध्या नहीं आए हैं। इस मामले में मेरी उनसे कोई बात भी नहीं हुई है। वे मुस्लिम लीडर हैं, अच्छे वक्ता हैं, लेकिन यह मामला वह न उठाएं तो अच्छा है। अयोध्या के लोग मिलकर यह मसला हल करें तो अच्छा है। नहीं तो अदालत जो फैसला देती है वह मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह-समझौते की मुहिम को लेकर श्रीश्री के अयोध्या आने के सवाल पर कहा कि अन्य लोगों की तुलना में श्रीश्री का प्रयास ठीक है। उनके प्रयास से यह मसला हल हो जाए तो अच्छा रहेगा। 1992 से कभी भी वे इस मसले में नहीं आए हैं मैं उनकी इज्जत करता हूं। श्रीश्री या नदवी के अयोध्या आने की कोई सूचना मेरे पास नहीं है, मेरी उनसे कोई वार्ता भी नहीं हुई है। यदि वे अयोध्या आते हैं और मुझसे मिलते हैं तो बात होगी। यदि वे सही मायने में दोनों पक्षों को सोचेंगे, अच्छा काम करना चाहते हैं तो हम उनके साथ हैं। इस दौरान श्रीश्री के प्रतिनिधि के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग फैजाबाद के मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें