जिला जज ने घोषित किया स्थानीय अवकाश
फैजाबाद। जिलाजज चंद्रहास राम ने हाईकोर्ट की लिस्ट के अलावा पांच स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। इसमें इसमें होली पर 3 मार्च, शब-ए-बारात के उपलक्ष्य में 2 मई, भैयादूज पर 9 नवंबर व चौदहकोसी परिक्रमा तथा पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर क्रमश: 16 व 19 नवंबर को कचहरी में अवकाश रहेगा।