फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसराल वालों पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोइयाकपूरपुर में बीते रविवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीते मंगलवार को लखनऊ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर लखनऊ पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के गोठौरा निवासी तेजभान सिंह ने अपनी पुत्री अंजली सिंह की शादी वर्ष 2014 में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोइया कपूरपुर निवासी विकास सिंह के साथ की थी। दोनों के ढाई वर्ष का एक पुत्र शिवांश है। आरोप है कि अंजली (26) को शादी के एक वर्ष बाद विकास द्वारा अपनी मां और बहन के साथ मारापीटा जाने लगा।
विज्ञापन


वे लोग अंजली से दहेज के रूप में और रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष की दहेज की मांग काफी बढ़ने लगी। इस पर मायका पक्ष के लोगों ने 50 हजार रुपये दहेज के रूप में दिए, लेकिन इससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।

आरोप है कि इसी दहेज की मांग को लेकर बीते 10 सितंबर को विकास ने अपनी बहन डाली व माता के साथ मिलकर अंजली को जिंदा जला दिया। गांव वालों द्वारा सूचित किए जाने पर मायके पक्ष के लोग जब मोइया कपूरपुर पहुंचे तो पता चला कि अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जब मंगलवार की सुबह मायके पक्ष के लोग लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचे तो अंजली की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता तेजभान सिंह ने बताया कि मौत का कारण पूछने पर ससुराल के पक्ष के लोग गोलमोल जवाब देने लगे।
विज्ञापन


इस पर मृतका के पिता ने थाना पूराकलंदर में पति विकास सिंह, ननद डाली सिंह व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें