फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, मिली अनियमिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा दुकानों पर नहीं थे फार्मासिस्ट, क्रय-विक्रय कराया बंद
विज्ञापन

फैजाबाद। औषधि विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी के नेतृत्व में बुधवार को जिले के तीन अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इसमें किसी भी दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया, साथ ही अनेक अनियमितताएं पाए जाने पर कुछ दवाओं के नमूने लिए गए व दुकानों का क्रय-विक्रय बंद कराया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को तारुन सीएचसी के सामने स्थित ईशा मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। यहां पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया, कैशमेमो नहीं था, दवाओं के बिल भी नदारद मिले। अन्य कई अनियमितताएं पाए जाने पर दवाओं के नमूने लिए गए व दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
विज्ञापन


साथ ही दुकान स्वामी अनूप सिंह को कागजी कार्रवाई पूरी होने तक दुकान बंद रखने की चेतावनी दी गई। इसके बाद यहीं स्थित गायत्री मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया तो यहां भी कमोवेश वही स्थितियां पाई गईं। दवाओं के नमूने लेने के बाद दुकान स्वामी विनीत कुमार सिंह को अनियमितताएं दूर करने की सख्त चेतावनी दी गई व दुकान को बंद कराया गया।

इसके बाद टीम ने बीकापुर स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां दुकान स्वामी नहीं मिला, एक अनधिकृत व्यक्ति दुकान का संचालन करता पाया गया। फार्मासिस्ट भी नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा भी अनेक अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को बंद करा दिया गया व दवाइयों के नमूने सील किए गए। ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी ने बताया कि दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने का निर्देश दिया गया है, शीघ्र ही पुन: औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें