जनपदीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
फैजाबाद। जनपदीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के बालिका अंडर 19 वर्ग के खिताब पर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम को 10-2 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
बालकों के अंडर 19 व 14 वर्ग के खिताब पर विद्या मंदिर ने कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में मेथोडिस्ट की आराधना, प्रीति, मुस्कान, मोनी, रूबी ने और कनौसा कॉन्वेंट की तरफ से सोनम, नीतू ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर 19 बालक वर्ग के फाइनल के कड़े मुकाबले में विद्या मंदिर की टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज को 16-12 के अंतर से हराया। जूनियर वर्ग में भी विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी सुप्रीत कपूर व प्रधानाचार्या रूही पाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, माला यादव, अभिषेक सिंह, परमेंद्र सिंह, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।