राजकीय कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के खाली पद
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने 124 शिक्षकों (एलटी ग्रेड) के खाली पदों पर मांगे आवेदन
- बेसिक शिक्षा के शिक्षक या 65 वर्ष से कम उम्र वाले रिटायर शिक्षक कर सकते आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय हाईस्कूलों सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के खाली पड़े 124 पदों पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर व राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त अध्यापकों व प्रवक्ताओं को मानदेय के आधार पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
इसके अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के रिटायर शिक्षक जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम है, वह आवेदन कर सकते हैं। ये सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी और जैसे ही सरकार इन पदों पर स्थाई नियुक्ति करेगी, ये भर्तियां रद हो जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालय, जहां छात्रों के अनुपात से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, उन विद्यालय के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर अध्यापन करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए योग्य शिक्षकों को 6 सितंबर तक आवेदन करना होगा तथा साक्षात्कार 12 सितंबर को लिया जाएगा।
इन विद्यालयों के रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां
विद्यालय रिक्त पद
राजकीय इंटर कॉलेज फैजाबाद 15
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फैजाबाद 03
जीजीआईसी अमानीगंज 04
जीजीआईसी सलोनियां सोहावल 03
जीजीआईसी रुदौली 06
जीजीआईसी तोरेमाफी बीकापुर 02
जीजीआईसी हैदरगंज तारुन 06
तुलसी कन्या राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या 04
राजकीय बालिका हाईस्कूल गढ़ा मिल्कीपुर 05
राजकीय हाईस्कूल भदौली पूरा 04
राजकीय बालिका हाईस्कूल मया 03
राजकीय बालिका हाईस्कूल कछुआ मिल्कीपुर 06
राजकीय बालिका हाईस्कूल पुरेनंदा तिवारी 05
राजकीय बालिका हाईस्कूल सरायसागर मया 04
राजकीय बालिका हाईस्कूल हरदी मया 04
राजकीय बालिका हाईस्कूल बहरास रुदौली 06
राजकीय हाईस्कूल कोदनियां मवई 06
राजकीय हाईस्कूल सौरी सोहावल 06
राजकीय बालिका हाईस्कूल घोड़वल अमानीगंज 07
राजकीय बालिका हाईस्कूल जमुनियामऊ 07
राजकीय हाईस्कूल मानूडीहा अमानीगंज 07
राजकीय हाईस्कूल शुजागंज मवई 05