फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से किसानों के 17 आशियाने राख

Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
आग में जलता हुआ जंगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों के पांच गांवों में शुक्रवार को आग लगने से 17 किसानों के घर राख हो गए। आग की चपेट में आने से तीन बकरियाें की मौत हो गई। जबकि, एक गाय व एक महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो र्गइं।
विज्ञापन


आग से आठ बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। हादसे में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन कर राहत देने की बात कह रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार रात बेलगरा गांव के मजरे कनपुरिया में बिजली के शार्ट सर्किट से रामसरन निषाद का घर जलकर राख हो गया। उनके घर के बगल राजकीय नलकूूप स्थित है। इसी नलकूप से हाईटेंशन लाइन का तार छू गया जिसमें से निकली चिंगारी रामसरन के छप्पर पर जा गिरी।
विज्ञापन


जब तक लोग समझ पाते तब तक पूरा घर व छप्पर जलकर राख हो गया। शुक्रवार शाम तक पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक चक्रसेनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर चूल्हे की फेंकी गयी राख से भड़की आग ने 11 अशियाने जलाकर राख कर दिए। आग की चपेट में आने से एक महिला व एक गाय झुलस गई।

महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आग से चक्रसेनपुर गांव निवासी रामयज्ञ यादव, महराजदीन यादव, राजाराम, श्यामलाल, जय प्रकाश, रामाशंकर, रमेश कुमार, सालिक राम, हरिराम, अरविंद, राधेश्याम की घर व सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो साइकिल व एक ठेला भी जल गया।

आग बुझाने में कांति (55) पत्नी श्याम लाल सैनी भी झुलस गयी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अरुण कुमार मिश्र ने अपने वाहन से झुलसी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। सरिया में बंधी सलिकराम की गाय भी झुलस गई।

मवई प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को लगी आग में पांच परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई और पांच परिवारों को आंशिक क्षति पहुंची है। आग की चपेट में आने से तीन बकरियां जिंदा जल गई और चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन किया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को सैदपुर गांव निवासी राम सुमेर के घर के पीछे से आग लगी। जब तक लोग दौड़कर वहां पहुंचते तब तक आग की लपटे तेज हो गई और अन्य घरों को अपनी चपेट में लेने लगी।

आग की चपेट में आने से रमावती, कालीदीन, भुलई व कलावती की गृहस्थी जलकर राख हो गई और राजकुमार, श्यामलाल, कर्मा, महादेव व श्रीचंद के घरों को आंशिक नुकसान हुआ। अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग की चपेट में आने से काली दीन के छप्पर के नीचे बंधी तीन बकरियां जिंदा जलकर मर गई।

सूचना पर राजस्व निरीक्षक राम पदारथ वर्मा व लेखपाल नाथू राम, राम धीरज व अनिल कुमार श्रीवास्तव की चार सदस्यीय टीम ने क्षति का आकलन किया। टीम के निर्देश पर कोटेदार ने अग्निपीड़ितों को दोपहर में खिचड़ी खिलवाई। रामावती की पुत्री का विवाह के लिए घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं, राम सुमेर के पुत्र श्रीचंद की बारात शुक्रवार को खंड़ासा थाना क्षेत्र के अटेसर जानी थी। आग लगने से बारात की तैयारी अग्निदेव को भेंट चढ़ गई। वहीं, कसारी गांव में तालाब के किनारे रखे छप्पर में आग लगने से जगदीश सिंह व छोटे लाल का लगभग दो-दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें