फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.5 लाख वोटर चुनेंगे अपने विधायक

Wed, 04 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
जिले की पांच विधानसभा चुनाव में लगभग साढ़े सत्रह लाख वोटर माननीयों के भाग्य का फैसला करेंगे। पुनरीक्षण के बाद जिले में लगभग 29 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 जनवरी को किए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर कराए गए पुनरीक्षण के बाद अब मतदाता सूची के अंमि प्रकाशन की तैयारी  शुरू हो गई है। अब तक की तैयारी के मुताबिक जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर और गोसाईगंज में कुल लगभग 56729 मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही 27913 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। 

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। रुदौली में मतदाताओं की संख्या सबसे कम रहने के आसार है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक पुनरीक्षण के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या लगभग 17.43 लाख होने की संभावना है।
विज्ञापन


इनमें पुरुषों की संख्या 9.36 लाख और महिलाओं की संख्या लगभग 8.06 लाख होने के आसार हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा वार लगभग मतदाताओं की संख्या...
विस            पहले        पुनरीक्षण के बाद
रुदौली            310074    317925
मिल्कीपुर        337970    340820
बीकापुर        355805    360642
अयोध्या        341920    348989
गोसाईंगज        368678    374887
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें