फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपंनियों के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ बुधवार को तहसील सदर स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि भाकियू अमेरिकन कंपनी पेप्सिको को जोरदार ढंग से विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


कहा कि लेस ब्रांड के चिप्स के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली आलू को अन्य किसानों द्वारा बोए जाने पर रोक लगा कर किसानों को पुन: गुलाम बनाने का प्रयास किया गया है। अहमदाबाद के पेप्सिको कंपनी द्वारा तीन किसानों के विरुद्ध आलू बोने के लिए एक करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति का मुकदमा न्यायालय में कायम कराया है, जिसे भाकियू देश का अपमान व किसान अधिकार का हनन मानती है।

भाकियू नेताओं ने ऐसी विदेशी कंपनी को बंद करक देश के उत्पाद चना, गुड़, सत्तू, चबैना आदि व पेय पदार्थों में गन्ने का रस, नीबू शरबत आदि के विकास कराने पर जोर दिया। इस मौके पर शिवप्रसाद पांडेय, अजय यादव, अशोक कुमार, रामतेज, राकेश वर्मा, सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें