फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत में मना जश्न, पार्कों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष के स्वागत में मना जश्न, पार्कों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

अयोध्या। नए साल के जश्न में पहले दिन बच्चे, बूढ़े, नौजवान समेत हर कोई डूबा रहा। शहर के होटलों-रेस्त्रां से लेकर पार्कों में भारी भीड़ उमड़ी। हैप्पी न्यू ईयर की बधाई के साथ शहर के तीन प्रमुख पार्कों में मेला लगा।

किसी ने अयोध्या में दर्शन-पूजन कर नए साल का स्वागत किया तो कोई परिवार सहित पार्कों में घूमता रहा। गुप्तारघाट के कंपनी गार्डेन, गुलाबबाड़ी और अयोध्या के राजघाट पर हजारों लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


दोपहर बाद वाहनों का जाम लगने से पुलिसिया व्यवस्था भी धराशाई हो गई। हालांकि शोहदों पर नजर रखने के लिए एंटी रोमियो की टीम सादी वर्दी में घूमती रही और चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ी रही।

युवाओं में नव वर्ष स्वागत को लेकर गजब का उत्साह दिखा। अर्ध रात्रि को 12.00 बजते ही गगनभेदी आतिशबाजी के साथ युवाओं ने नववर्ष का स्वागत किया। होटल और रेस्टोरेंट में गीत-संगीत के साथ जलसा सजा।

एक-दूसरे के गले मिल कर सभी ने नए साल के बेहतर होने की शुभकामनाएं दी। वर्ष 2018 को विदा करने के साथ ही नए वर्ष के आगमन को लेकर पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

लोगों ने इसे अपने-अपने ढंग से मनाने के लिए पहले से ही योजनाएं बना रखी थीं। सुबह होते ही किसी ने मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन-पूजन किया तो किसी ने दोस्तों व परिवार संग नया साल मनाया।

युवाओं की अपेक्षा युवतियां भी किसी से पीछे नहीं रहीं। अपने अंदाज में कोई टोलियां बनाकर निकली तो कोई पार्कों में सेल्फी लेता नजर आया। शहर के गुलाबबाड़ी व कंपनी गार्डेन में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दिखी।
विज्ञापन


शहर के मध्य स्थित गुलाबबाड़ी में भारी संख्या में युवक और युवतियों की तादाद देखी गई। गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डेन में एक दिन पूर्व से मेला लगा रहा। मंगलवार को यहां लोगों के बैठने के लिए जगह कम पर पड़ती रही।

लोग तरह-तरह से एक-दूसरे को बधाई देता नजर आया। गलन भरी ठंड से भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। तमाम महिलाएं व बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें