फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले भर के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। नगर के ककरही बाजार अंबेडकरनगर वार्ड में सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान सांसद व भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि स्वच्छता अभियान के द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के स्वच्छ होने से विकास की परिकल्पना साकार होती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनो में अयोध्या विकसित स्वरूप में दिखाई देगी।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर चौरसिया, पार्षद पुष्पा देवी, राम आशीष निषाद, बुद्धिपाल प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, सांसद ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों के साथ सरयू बिहार कॉलोनी में सफाई कर स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया।

यहां उनके साथ संस्था की संचालक बीके शशि समेत अन्य मौजूद रहे। रामपुरभगन के ग्राम सागरपुर की मलिन बस्ती व प्राथमिक विद्यालय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय बहादुर तिवारी के साथ अन्य भाजपाइयों ने झाड़ू लगा स्वच्छता का संदेश दिया।

मिल्कीपुर सामुदायिक केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। यहां भाजपा नेता बबलू पासी, रामसजीवन मिश्र, संजय पाठक, श्यामलाल पाठक, ऋषभ कसौधन समेत अन्य मौजूद रहे।

रुदौली तहसील के सुनबा गांव में मां कामाख्या भवानी मंदिर परिसर में विशेष सेवा शिविर लगाया गया। ये शिविर 17 से 25 सितंबर तक पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती तक प्रतिदिन चलता रहेगा। विधायक रामचंद्र यादव ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कैंप में असहाय व गरीबों का निशुल्क इलाज व दवा वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, दिनेश पांडेय, शिव कुमार पाठक, शीतला प्रसाद शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें