फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों के हित में कार्य कर रही है सरकार : रीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों के हित में कार्य कर रही है सरकार
विज्ञापन

फैजाबाद। संस्कार भारती ने प्रदेश के हर जिले में कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन कर साधकों को सम्मानित करने का काम किया है। निश्चय ही यह भारतीय संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित करेगा और एक बार उसको अपने आप में प्रतिष्ठित करते हुए आगे ले जाने का कार्य करेगा।

ये बात संस्कार भारती द्वारा मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कही। इस दौरान देवयानी मालिका वाणी शुक्ला ने नृत्य प्रस्तुत किया तो विजय यादव और आकाश जायसवाल की टीम ने फरवाही नृत्य की आकर्षण प्रस्तुति दी। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि कलाकारों के हित को योगी सरकार महत्वपूर्ण स्थान दे रही है।
विज्ञापन


संस्कार भारती के साकेत विभाग के संयोजक हरीश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्र, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाकी लाल गौड़, प्रदेश अध्यक्ष गणेश ताम्रकार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


जिले के हास्य कवि ताराचंद तन्हा को फैजाबाद रत्न, स्वदेश रश्मि को चित्र कला के क्षेत्र में, विजय यादव, आकाश जयसवाल व भास्कर मिश्रा को लोक नृत्य के क्षेत्र में, अवधी लोक गीत के लिए विवेक पांडे व बृजमोहन तिवारी को, प्राचीन संगीत के शिक्षण संस्थान साकेत कला भारती की प्रबंधक रेणुका श्रीवास्तव को, कला शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए संगीत आहुजा को तथा वादन के क्षेत्र में कौशल उपाध्याय को कला साधक सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें