लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस
फैजाबाद। जिले में लेखपालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे है। तहसीलों में तैनात परिवीक्षाधीन नए लेखपालों को काम पर न लौटने की स्थिति में सेवा समाप्ति भी की जा सकती है। इस आशय की नोटिस जारी किए जा रहे है। अब तक जिले के ऐसे 33 लेखपालों को नोटिस जारी किए जाने की बात बताई गई है। सोहावल के एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां तैनात परिवीक्षा अवधि के चार लेखपालों को काम पर न लौटने पर सेवा समाप्ति संबंधी नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह मिल्कीपुर में 20 को नोटिस और सदर तहसील में नौ लेखपालों को नोटिस जारी किए गए हैं।